1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने केबीसी में किया खुलासा, ये एक्ट्रेस हैं उनकी फेवरेट

अमिताभ बच्चन ने केबीसी में किया खुलासा, ये एक्ट्रेस हैं उनकी फेवरेट

 Published : Oct 09, 2019 02:49 pm IST,  Updated : Oct 09, 2019 02:49 pm IST

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति में अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में बताया। आप भी जानिए कौन हैं शहंशाह की फेवरेट एक्ट्रेस।

Amitabh Bacchan- India TV Hindi
Amitabh Bacchan

अमिताभ बच्चन इन दिनों रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं। शो में अमिताभ बच्चन अपने से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते हैं। इस बार उन्होंने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में बताया है। अमिताभ बच्चन ने बताया आज के समय में उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन हैं।

केबीसी में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट दीपज्योति से फिल्म 'राजी' से जुड़ा एक सवाल पूछा। जिसका दीपज्योति ने बहुत ही आसानी ने जवाब दे दिया। साथ ही बताय आलिया भट्ट उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। तभी अमिताभ बच्चन ने कहा- आलिया हमें भी बहुत पसंद हैं। वह हमारी फेवरेट एक्ट्रेस हैं।

अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों साथ में फिल्म की शूटिंग भी कर चुके हैं। फिल्म के बारे में बताते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा- मैंने आलिया कैमरे के सामने काफी सहज हैं। वह अपनी बात आसानी से कह जाती हैं। उन्होंने कहा- उन्हें अपनी बात कहने के लिए ज्यादा भाव की जरुरत नहीं होती है।वे काफी कमाल हैं।

आपको बता दें ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।

  Also Read:

विक्की कौशल के भाई सनी कौशल नहीं हैं किसी से कम, 'भंगड़ा पा ले' में निभाएंगे डबल रोल

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने 'भूल भूलैया 2' की शूटिंग की शुरू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन