1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑस्कर एकेडमी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हैं आलिया भट्ट, कही ये बात

ऑस्कर एकेडमी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हैं आलिया भट्ट, कही ये बात

 Published : Jul 02, 2020 05:40 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 05:41 pm IST

इंस्टाग्राम पर आलिया ने पोस्ट लिखकर अपनी खुशी जाहिर की है और बताया है कि वो कितना गर्व महसूस कर रही हैं।

alia bhatt, oscar academy- India TV Hindi
ऑस्कर एकेडमी का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हैं आलिया भट्ट Image Source : @ALIAABHATT

बॉलीवुड कलाकार आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन उन 819 कलाकारों और कार्यकारियों में हैं, जिन्हें अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) में शामिल होने का न्योता मिला है। आलिया इसका हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया ने पोस्ट लिखकर अपनी खुशी जाहिर की है और बताया है कि वो कितना गर्व महसूस कर रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए आलिया ने लिखा है- ''मैं एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस का धन्यवाद देना चाहती हं, जिन्होंने मुझे इस केडमी का मेंबर बनने के लिए इन्वाइट किया है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मुझे गहरी संतुष्टि भी हो रही है कि भारतीय सिनेमा की आवाज वर्ल्ड स्टेज तक पहुंच रही है। हर साल बहुत सारे एक्टर्स, फिल्ममेकर्स, टेक्नीशियन भारत से एकेडमी द्वारा पहचाने जाते हैं। मुझे यकीन है कि सिनेमा पानी की तरह है जो अपनी जगह ढूंढ़ ही लेता है, पानी की तरह सिनेमा में भी कोई रेस, क्लास, बॉर्डर की सीमा नहीं होती है, ये आजाद बहता रहता है।''

देखिए पोस्ट-

साल 2020 में इसमें शामिल होने वाली हस्तियों में आलिया और ऋतिक के अलावा डिजाइनर नीता लुल्ला, डॉक्यूमेंट्री डायरेक्टर निष्ठा जैन ('गुलाबी गैंग', 'लक्ष्मी' और 'मी'), लेखिक सबरीना धवन ('कमीने', 'मानसून वेडिंग'), कास्टिंग डायरेक्टर्स नंदिनी श्रीकेंत ('गली बॉय', 'लाइफ ऑफ पाई') और टेस जोसेफ ('लायन'), विजुअल इफेक्ट्स आर्टिस्ट विशाल आनंद ('वॉर', 'भारत') और संदीप कमल ('पानीपत', 'जल') और डिजिटल स्ट्रीमिंग कंपनी क्यूब सिनेमा टेक्नोलॉजी के सह-संस्थापक वी सेंथिल कुमार इत्यादि शामिल हैं।

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नई सूची के साथ अकादमी बढ़ती विविधता की दिशा में अपना काम जारी रखना चाहती है।

यदि सभी आमंत्रित 819 हस्तिया अपने निमंत्रण को स्वीकार कर लेती हैं, तो यह कुल सदस्यता को 9,412 तक ले जाएगा। इन नए सदस्यों में 45 प्रतिशत महिलाएं होंगी और 36 प्रतिशत कम संख्या वाले जातीय/प्रजातीय समुदायों में से होंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 49 प्रतिशत 68 देशों से होंगे।

इस आमंत्रण को जो स्वीकार कर लेंगे, उन्हें 93वें अकादमी अवॉर्डस में मतदान करने का अधिकार प्राप्त होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन