1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'छपाक' का ट्रेलर देख आलिया भट्ट, करण जौहर सहित कई सेलिब्रिटीज ने दिया रिएक्शन

'छपाक' का ट्रेलर देख आलिया भट्ट, करण जौहर सहित कई सेलिब्रिटीज ने दिया रिएक्शन

 Published : Dec 10, 2019 05:12 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 05:12 pm IST

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर देख आलिया भट्ट, करण जौहर सहित कई सेलिब्रिटीज ने तारीफ की है।

आलिया भट्ट, करण जौहर...- India TV Hindi
आलिया भट्ट, करण जौहर सहित कई सेलिब्रिटीज का छपाक का ट्रेलर देख ऐसा था रिएक्शन।

दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटिड फिल्म छपाक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। सच्ची कहानी पर आधारित छपाक में दीपिका शानदार लगी हैं। सभी दीपिका और फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार की तारीफ कर रहे हैं। आलिया भट्ट, करण जौहर सहित कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर छपाक का ट्रेलर शेयर कर इसकी तारीफ की है।

आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छपाक का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- उफ्फ....तुम लड़कियां बहुत स्पेशल हो। 

Alia bhatt instagram story
आलिया भट्ट इंस्टाग्राम स्टोरी।

वहीं करण जौहर ने ट्वीट किया- दिल दहलाने वाली।। इस तरह की कहानियां बताई जानी चाहिए।

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने भी इस ट्रेलर की तारीफ की। उन्होंने लिखा- वाओ। सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए। शानदार मेघना गुलजार, दीपिका पादुकोण।

रंगोली ने लिखा- मेघना और दीपिका इस फिल्म से बहुत लोगों के आंसू बहाए हैं। मेरे परिवार और मैं जिस पूर्वाग्रह के साथ गुजरे थे वह मौत से भी बदतर था ... एक एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी को इस राष्ट्र तक पहुंचने की जरूरत है। प्रार्थना करती हूं यह फिल्म चले।

आपको बता दें 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन