1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना संग मनमुटाव की खबरों पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

कटरीना संग मनमुटाव की खबरों पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

 Published : Aug 14, 2018 12:09 pm IST,  Updated : Aug 14, 2018 12:09 pm IST

रणबीर कपूर का नाम इंडस्ट्री में कई अदाकाराओं के साथ जुड़ चुका है। लंबे वक्त तक कटरीना कैफ को डेट के बाद कुछ समय पहले ही दोनों ही राहें जुदा हो गईं। इन दिनों वह आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Alia Bhatt Katrina Kaif- India TV Hindi
Alia Bhatt Katrina Kaif

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का नाम इंडस्ट्री में कई अदाकाराओं के साथ जुड़ चुका है। लंबे वक्त तक कटरीना कैफ को डेट के बाद कुछ समय पहले ही दोनों ही राहें जुदा हो गईं। इन दिनों वह आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर आलिया और रणबीर की एक्स एक्सगर्लफ्रेंड कटरीना काफी करीबी दोस्त भी हैं। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से दोनों अदाकाराओं के बीच मनमुटाव की खबरें मीडिया में आ रही है। हालांकि अब आलिया ने इन अफवाहों को सिरे खारिज कर दिया है।

उन्होंने सोमवार को 'कपरीसी बैग्स' के नए कलेक्शन के लॉन्च मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। आलिया और कटरीना को शुरू से ही करीबी दोस्त माना जाता है। वे आमतौर पर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट और दोस्ती की तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं लेकिन जब से आलिया ने रणबीर को डेट करना शुरू किया है, ऐसी खबरें थी कि आलिया और कटरीना के संबंध अब उतने अच्छे नहीं रहे और अचानक ही इंस्टाग्राम पर भी इनके दोस्ती में आई खटास दिखती है।

इंस्टाग्राम पर अब कटरीना द्वारा आलिया की तस्वीरों को लाइक नहीं करने के सवाल पर आलिया ने कहा, "मैं अपने इंस्टाग्राम लाइक्स चेक नहीं करती। इसलिए मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता लेकिन हां हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं।" आलिया ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे बीच कुछ नहीं बदला तो फिर लोग अलग क्यों सोच रहे हैं। पता नहीं?" आलिया मजाकिया लहजे में कहती हैं, "शायद अब मेरी अच्छी तस्वीरें नहीं हैं लेकिन अब मैं कटरीना को मैसेज कर कहूंगी कि वह मेरी तस्वीरों को दोबारा लाइक करना शुरू कर दें, अगर दोस्ती का पैमाना यही है तो यही सही।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन