1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने शेयर की सूरज की किरणों को एंजॉय करते हुए तस्वीर

आलिया भट्ट ने शेयर की सूरज की किरणों को एंजॉय करते हुए तस्वीर

 Published : Jun 07, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 07:45 pm IST

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें सूरज की किरणे उनके चेहरे पर चमक बिखेरती नजर आ रही हैं।

alia bhatt- India TV Hindi
आलिया भट्ट Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

अभिनेत्री आलिया भट्ट लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैन्स के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने बालकनी में धूप का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। वहीं सूर्य की किरणें उनके चेहरे पर एक चमक बिखेर रहा है।

आलिया ने तस्वीर के कैप्शन के लिए 'सूरज हुआ मद्धम' गाने की पंक्तियों का प्रयोग किया है। इस गाने को शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया था। इस फोटो को 16 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

आलिया की फोटो पर कई सेलिब्रिटीज कमेंट कर रहे हैं। उनकी दोस्त अकांक्षा रंजन ने लिखा- मेरा चांद तो वहीं अदिति राव हैदरी दिल वाला इमोजी शेयर करके आईं।

कुछ दिनों पहले आलिया ने अफने नए हेयरकट के साथ वर्कआउट सेल्फी शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे अब बेहतर तरीके से एक्सरसाइज कर पाती हैं साथ ही नए हेयर कट के बारे में बताया।

वहीं काम की बात करें तो आलिया को आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'कलंक' में देखा गया था, अब वह रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। उनकी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' और 'सड़क 2' भी जल्द आएगी।

(इनपुट-आईएएएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन