1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने अपने पालतू बिल्ले के साथ के शेयर की तस्वीर, लिखा- हर तूफान में मेरी शांति

आलिया भट्ट ने अपने पालतू बिल्ले के साथ के शेयर की तस्वीर, लिखा- हर तूफान में मेरी शांति

 Published : Jul 15, 2020 06:43 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 06:43 pm IST

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने पालतू बिल्ले एडवर्ड के साथ सोशल मीडिया पर प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

alia bhatt- India TV Hindi
आलिया भट्ट Image Source : INSTAGRAM/ALIAABHATT

 बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक नए पोस्ट में प्रशंसकों के साथ 'हर तूफान में अपनी शांति' को साझा किया है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पालतू बिल्ले एडवर्ड के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में अभिनेत्री कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं, जबकि एडवर्ड सो रहा है।

तस्वीर के कैप्शन में आलिया ने लिखा, "हर तूफान में मेरी शांति। आलिया  की इस तस्वीर को अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

इस महीने की शुरुआत में पशु प्रेमी आलिया अपने घर में जुनिपर नामक एक नई बिल्ली लेकर आई हैं।

वहीं काम की बात करें तो आलिया भट्ट की अगली फिल्म 'सड़क 2' है, जिसमें वह अपनी बहन व अभिनेत्री पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन