1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने कठिन योग करते हुए शेयर की फोटो, मां सोनी राजदान आसन देख हुईं हैरान

आलिया भट्ट ने कठिन योग करते हुए शेयर की फोटो, मां सोनी राजदान आसन देख हुईं हैरान

 Published : Sep 13, 2021 02:12 pm IST,  Updated : Sep 13, 2021 02:12 pm IST

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो कठिन योगासन करती दिखाई दे रही हैं।

Alia Bhatt shares photo while doing difficult yoga mother Soni Razdan surprised to see the posture- India TV Hindi
आलिया भट्ट ने योग करते हुए अपनी तस्वीर साझा की है  Image Source : INSTA: ALIA BHATT

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखती हैं। जिम में वर्कआउट करने के साथ-साथ वो योगासन भी करती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कठिन योग करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है। उनके इस आसन को देख उनकी मां सोनी राजदान हैरान रह गईं। उनके अलावा बहन शाहीन, सारा अली खान की बुआ सबा पटौदी सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने कमेंट किया है। 

आलिया भट्ट इन तस्वीरों में कठिन योगासन करती दिखाई दे रही हैं। फैंस का कहना है कि उनकी बॉडी बेहद फ्लेक्सिबल दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने फोटो कैप्शन में लिखा- 'पूर्णता पर प्रगति।' इसी के साथ #happymonday भी लिखा है। 

आलिया भट्ट-विजय वर्मा ने पूरी की 'डार्लिंग्स' की शूटिंग

आलिया के इस पोस्ट पर उनकी बहन शाहीन, सारा अली खान की बुआ सबा पटौदी और उनकी मां सोनी राजदान ने कमेंट किया है। अपनी बेटी को कठिन योगासन करते देख सोनी राजदान हैरान हो गईं। 

आलिया भट्ट के पोस्ट पर मां सोनी राजदान का कमेंट
Image Source : INSTAआलिया भट्ट के पोस्ट पर मां सोनी राजदान का कमेंट 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया कई प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाली हैं। इनमें रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', RRR, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी', रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र', करण जौहर की फिल्म 'तख्त' और 'डार्लिंग्स' शामिल है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन