1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस साउथ एक्टर ने सरोज खान को बताया भारतीय सिनेमा का अनमोल रत्न

इस साउथ एक्टर ने सरोज खान को बताया भारतीय सिनेमा का अनमोल रत्न

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2020 08:00 am IST,  Updated : Jul 04, 2020 08:00 am IST

सरोज खान का 72 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 

अल्लू अर्जुन ने अपनी पहली कोरियोग्राफर सरोज खान को श्रद्धांजलि अर्पित की- India TV Hindi
अल्लू अर्जुन ने अपनी पहली कोरियोग्राफर सरोज खान को श्रद्धांजलि अर्पित की Image Source : INSTAGRAM

हैदराबाद: तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने पहली कोरियोग्राफर सरोज खान को याद करते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का अनमोल और अपूरणीय रत्न बताया है। सरोज खान ने 2001 की तेलुगू फिल्म 'डैडी' में अर्जुन को डांस स्टेप सिखाए थे।

अर्जुन ने ट्वीट किया, "सरोज जी, एक दिग्गज कोरियोग्राफर हमारे बीच नहीं रहीं। फिल्म 'डैडी' में वह मेरी पहली कोरियोग्राफर थीं। मैंने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की। भारतीय सिनेमा में एक अनमोल और अपूरणीय रत्न की क्षति हुई है।"

उन्होंने कहा, "मैं उनके करीबियों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

सरोज खान का 72 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से वर्तमान हालातों को देखते हुए प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं होगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन