1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चंदन तस्करी पर आधारित होगी अल्लु अर्जुन की नई फिल्म 'पुष्पा'

चंदन तस्करी पर आधारित होगी अल्लु अर्जुन की नई फिल्म 'पुष्पा'

 Published : Apr 08, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 05:54 pm IST

सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म के साझा किए गए पोस्टर में अल्लु  (Allu Arjun) रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर जहां स्टार के क्लोजअप पर आधारित था, वहीं इसके दूसरे पोस्टर में वह जमीन पर पैर मोड़कर बैठे नजर आ रहे हैं।



चंदन तस्करी पर आधारित...- India TV Hindi
चंदन तस्करी पर आधारित होगी अल्लु अर्जुन की नई फिल्म 'पुष्पा' Note: full title in hindi only ID701571 Image Source : INSTA/ALLU ARJUN

हैदराबाद: तेलुगू स्टार अल्लु अर्जुन  आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अल्लू आज 37 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के शीर्षक की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी साझा किया है।

फिल्म का नाम 'पुष्पा' (Pushpa) होगा। सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म के साझा किए गए पोस्टर में अल्लु रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर जहां स्टार के क्लोजअप पर आधारित था, वहीं इसके दूसरे पोस्टर में वह जमीन पर पैर मोड़कर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे पुलिस वाले खड़े नजर आ रहे हैं और वहीं वाहन में चंदन की लकड़ी भरी जा रही है। इस पोस्टर ने उस रिपोर्ट पर मुहर लगा दी है कि फिल्म चंदन की तस्करी पर आधारित है।

अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) ने ट्वीट किया, "मेरी अगली फिल्म का पहला लुक और शीर्षक पुष्पा (Pushpa)। प्रिय सुकुमार गारु द्वारा निर्देशित। इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। आशा है आप सभी को पसंद आएगा।"

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन