1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैन्स के लिए तोहफा, 'पुष्पा' फिल्म से फर्स्ट लुक आया सामने

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैन्स के लिए तोहफा, 'पुष्पा' फिल्म से फर्स्ट लुक आया सामने

 Published : Apr 08, 2020 10:40 am IST,  Updated : Apr 08, 2020 12:21 pm IST

तेलगु फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट की गई है.

Allu arjun- India TV Hindi
अल्लू अर्जुन Image Source : INSTAGRAM

अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैन्स को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के टाइटल के साथ फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने खुद पुष्पा का पोस्टर शेयर की है।

Birthday Special:अल्लू अर्जुन और उनकी वाइफ स्नेहा रेड्डी की अनोखी लव स्टोरी

अल्लू अर्जुन ने ट्वीट किया- फर्स्ट पोस्टर और मेरी आने वाली फिल्म का टाइटल 'पुष्पा'।  इसे मेरे प्यारे डायरेक्टर सुकमार गरु डायरेक्ट करेंगे। फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटिड हूं। आशा करता हूं आपको यह पसंद आए।

आपको बता दें पुष्पा 5 भाषाओं तेलगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह फिल्म  लाल सैंडर्स तस्करी के बारे में है, जो नल्लामाला जंगल में स्थापित है।

पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।  फिल्म का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद कंपोज करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक साई रा नरासिम्हा रेड्डी तेलगु में डेब्यू करने वाले तमिल एक्टर विजय सेतुपाथी विलेन का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन