फिल्म 'गली बॉय'(Gully boy) में एमसी शेर का किरदार निभाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी(Siddhant chaturvedi) इस समय लोगों के फेवरेट बने हुए हैं। लोगों को उनका किरदार बेहद पसंद आया था। सिद्धांत चतुर्वेदी का कहना है कि वह हमेशा से लोगों का प्यार पाने की ख्वाहिश रखते थे और यह संकल्प लिया था कि अपना सोशल मीडिया अकाउंट खुद हैंडल करेंगे।
Related Stories
सिद्धांत ने कहा, "मैं हमेशा से चाहता था कि लोग मुझे प्यार करे। मैं खुश हूं कि अब यह ख्वाहिश पूरी हो रही है।"
सिद्धांत ने कहा, "मैं हमेशा अपना सोशल मीडिया अकाउंट खुद हैंडल करता हूं। मैं इसके लिए टीम नहीं रखूंगा।" एक बयान में कहा गया कि सिद्धांत वूट के 'फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2' में शामिल हुए, जहां उन्होंने यह बात कही।
सिद्धांत को जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' से पहचान मिली। सिद्धांत की नजर में रणवीर सिंह सेक्सिएस्ट अभिनेता हैं और वह दीपिका पादुकोण को डेट करना चाहेंगे।
(इनपुटःआईएएनएस)
Also Read:
सलमान खान ने 'Bharat' का नया पोस्टर किया रिलीज, पोस्टर में नजर आया दर्द
सलमान खान-आलिया भट्ट की 'इंशाअल्लाह' और अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' की बॉक्स-ऑफिस पर होगी भिड़ंत