1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर फिल्म के सेट पर नहीं करतीं स्टार जैसा व्यवहार

श्रद्धा कपूर फिल्म के सेट पर नहीं करतीं स्टार जैसा व्यवहार

 Published : Sep 06, 2017 08:51 am IST,  Updated : Sep 06, 2017 08:51 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीना पारकर' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। कुछ वक्त पहले रिलीज किए गए इसके ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है।

shraddha- India TV Hindi
shraddha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीना पारकर' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में उनके अलावा उनके भाई सिद्धांत कपूर और अभिनेता राजेश तैलंग भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा को लेकर राजेश ने कहा है कि उन्होंने कभी भी फिल्म के सेट पर स्टार जैसा व्यवहार नहीं किया। राजेश ने कहा, "श्रद्धा के साथ काम का अनुभव शानदार रहा क्योंकि वह जमीन से जुड़ी हैं। वह कभी भी स्टार जैसा व्यवहार नहीं करतीं और ‘हसीना पारकर’ में उन्होंने उल्लेखनीय काम किया है।"

बता दें कि 'हसीना पारकर' अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना की जिंदगी पर आधारित है, जिसका किरदार श्रद्धा निभाती हुई नजर आ रही हैं। अपनी भूमिका के बारे में राजेश ने कहा, "मैं श्याम केसवानी की भूमिका में हूं। वह मुंबई के एक नामी वकील हैं। मेरे लिए मुश्किल चीज उनकी तरह दिखना था। इसके लिए मैंने अपने लुक पर काफी ध्यान दिया है।"

उन्होंने कहा, "शूटिंग करते समय मुझे विग पहननी पड़ती थी और उसी से मिलता-जुलता मेकअप होता था। रोजाना इस प्रक्रिया में दो घंटे लगते थे। शूट के बाद इसे हटाने में भी दो घंटे लगते थे। यह बहुत ही रोमांचक भूमिका थी क्योंकि अधिकांश दृश्यों की शूटिंग अदालत में हुई।" (माधुरी दीक्षित करने जा रही हैं अंतर्राष्ट्रीय सिंगिंग क्षेत्र की शुरुआत)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन