1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह निधन, अनिल कपूर, अनूप जलोटा सहित इन सेलेब्स ने जताया शोक

पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह निधन, अनिल कपूर, अनूप जलोटा सहित इन सेलेब्स ने जताया शोक

 Published : Aug 01, 2020 05:31 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 09:36 pm IST

पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में निधन हो गया है। वो पिछले छह माह से बीमार थे और सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती थे। अमर सिंह के निधन के बाद बॉलीवुड में भी दुख की लहर दौड़ गई है।

पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह निधन, अनूप जलोटा सहित इन सेलेब्स ने बताया शोक- India TV Hindi
पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह निधन, अनूप जलोटा सहित इन सेलेब्स ने बताया शोक Image Source : TWITTER/HEMANTOGALE

पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर के अस्पताल में निधन हो गया है। वो पिछले छह माह से बीमार थे और सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती थे। कुछ माह पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था जो सफर रहा था। पिछले दिनों उनके पेट में इंफेक्शन होने के चलते उनकी तबियत बिगड़ गई थी।

 अमर सिंह के निधन के बाद बॉलीवुड में भी दुख की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि अमर सिंह राजनीति में थे लेकिन बॉलीवुड में उनके काफी बेहतरीन रिश्ते थे। 

अनिल कपूर ने ट्वीट किया, "अमर सिंह जी दोस्तों के दोस्त थे, जब भी आपको उनकी जरूरत होती वह वहां होते थे। उन्हें मिस किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"

इस वजह से अमर सिंह और अमिताभ बच्चन की दोस्ती में आ गई थी दरार

भजन गायक अनूप जलोटा ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ' अमर सिंह से मेरा बहुत ही मधुर संबंध रहा है। क्योंकि वह कला प्रेमी और शायरी प्रेमी थे। '

गायक अदनान सामी ने ट्विटर पर लिखा, "अमर सिंह जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

एक्टर राजपाल यादव ने शोक जताते हुए लिखा, अमर सिंह जी का जाना बहुत ही दुखद है,वह बहुत अच्छे व्यक्ति थे, सबलोग उन्हें नेता के रूप मे जानते हैँ, लेकिन वह बहुत ही सृजनशील और बहुत ही क्रिएटिव व्यक्ति थे, उनके घर पर म्यूजिक और क्रिएटिविटी का संसार रहता था भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे।'

टीवी कलाकार डॉली बिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'अमर सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ' 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी अमर सिंह के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'RIP अमरसिं हजी .. हमेशा मुस्कुराते रहिए .. एक तेज और मजाकिया अंदाज़ .. एक दोस्त दोस्त .. पंकजजी  और उनके परिवार को ताकत दे..

अमर सिंह के निधन पर शोक जताते हुए गीतकार मनोज मुन्तसिर ने लिखा, 'अमर सिंह जी मुझे अभी भी याद है कि जब हम IIFA-2018 के लिए बैंकाक के लिए उड़ान भर रहे थे, तो संयोग से हमें साथ में बैठे थे। हमने सिनेमा, कविता के बारे में बहुत कुछ बात की लेकिन राजनीतिक कुछ भी नहीं। आपको याद रखूंगा।'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन