1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी अभिनेता अमित टंडन की वाइफ 10 महीनों बाद दुबई की जेल से हुईं रिहा, यह था जुर्म

टीवी अभिनेता अमित टंडन की वाइफ 10 महीनों बाद दुबई की जेल से हुईं रिहा, यह था जुर्म

 Published : May 19, 2018 03:31 pm IST,  Updated : May 19, 2018 03:31 pm IST

टीवी अभिनेता अमित टंडन की पत्नी आखिरकार 10 महीने बाद जेल से बाहर आ गई हैं। 

अमित टंडन की पत्नी...- India TV Hindi
अमित टंडन की पत्नी हुईं रिहा

नई दिल्ली: टीवी अभिनेता अमित टंडन की पत्नी आखिरकार 10 महीने बाद जेल से बाहर आ गई हैं। पिछले 10 महीनों से दुबई के जेल में बंद रूबी को जमानत मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई के हेल्थ अथॉरिटी ने कथित रूप से कहा है कि रूबी ने सरकारी अधिकारियों को धमकी दी थी, जिसके बाद उन्हें दुबई की जेल अल राफा में बंद कर दिया गया था।

पत्नी को छुड़ाने के लिए अमित दो बार दुबई गए लेकिन उनकी जमानत नहीं करवा पाए। अब दस महीने के बाद अमित की पत्नी रूबी को आखिरकार जमानत मिल गई। रूबी फिलहाल जेल से बाहर आ चुकी हैं, लेकिन अभी कानूनी औपचारिकताओं की वजह से वो दुबई में ही हैं। पति अमित बेटी के साथ दुबई में ही हैं। जैसे ही पत्नी जेल से बाहर आईं अमित ने कसकर उन्हें गले लगा लिया।

अमित टंडन की पत्नी रूबी मुंबई के एक जानी मानी डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। उनके क्लाइंट्स में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों के नाम भी शामिल हैं। जिसमें मौनी रॉय और संजीदा शेख जैसे मशहूर सितारे भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन