1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रेस 3' के ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटों में इतने करोड़ बार देखा गया

'रेस 3' के ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटों में इतने करोड़ बार देखा गया

 Published : May 17, 2018 08:05 pm IST,  Updated : May 17, 2018 08:05 pm IST

सलमान खान अभिनीत 'रेस 3' का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर एक पायदान पर ट्रेंड कर रहा है। 

रेस 3- India TV Hindi
रेस 3

मुंबई: सलमान खान अभिनीत फिल्म 'रेस 3' के ट्रेलर को सभी प्लेटफार्म पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। मारधाड़ से भरपूर इस ट्रेलर को मात्र 48 घंटों में 3.14 करोड़ से अधिक बार देखा गया। इस फिल्म के ट्रेलर को केवल इंडस्ट्री से ही नहीं बल्कि दुनियाभर से सराहा जा रहा है। मारधाड़ से भरपूर इस ट्रेलर में कुछ हैरतअंगेज स्टंट दिखाए गए हैं, जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं।

सलमान खान अभिनीत 'रेस 3' का ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर एक पायदान पर ट्रेंड कर रहा है। एक बार फिर विश्वासघात की कहानी बयान करते हुए 'रेस 3' के ट्रेलर में परिवार के बीच हुए विरोध को दिखाते हुए कहा गया है कि जब आपके पास परिवार होता है, तो आपको दुश्मनों की जरूरत नहीं होती।

'रेस 3' 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन