1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रेस 3' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुई जमकर मस्ती, देखिए सलमान खान, अर्जुन और बॉबी की जुगलबंदी

'रेस 3' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुई जमकर मस्ती, देखिए सलमान खान, अर्जुन और बॉबी की जुगलबंदी

 Published : May 16, 2018 04:06 pm IST,  Updated : May 16, 2018 04:06 pm IST

सलमान खान ने अपनी प्रमुख अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज और बाकी कलाकारों के संग एक धांसू एंट्री ले कर इस इवेंट का आगाज़ किया था। 

रेस 3- India TV Hindi
रेस 3

नई दिल्ली: सलमान खान की बहुत प्रतीक्षित फिल्म रेस 3 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट किसी भव्य समारोह से कम नहीं था। अत्यधिक प्रत्याशा के बाद, निर्माताओं ने अंततः 3डी प्रारूप में सलमान खान अभिनीत एक्शन मनोरंजक फ़िल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। निर्माताओं के साथ रेस 3 की सम्पूर्ण कास्ट अपनी मौजूदगी के साथ इस इवेंट की शोभा बढ़ाते हुए नज़र आये। इस कार्यक्रम में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम, फ्रेडी दारुवाला, निर्देशक रेमो डिसूजा और निर्माता रमेश तोरानी उपस्थित थे।

सलमान खान ने अपनी प्रमुख अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज और बाकी कलाकारों के संग एक धांसू एंट्री ले कर इस इवेंट का आगाज़ किया था। ट्रेलर का अनावरण करने के ठीक बाद पूरा ऑडिटोरियम तालियों की की आवाज़ से गूंज उठा। वहाँ मौजूद सभी प्रशंसक सिटी और ताली बजा कर इस एक्शन पैक ट्रेलर की वाहवाही करते हुए नज़र आये।

रेस 3
रेस 3

इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सवाल जवाब का सेशन भी हुआ जहाँ फ़िल्म के  कलाकार फ़िल्म की शूटिंग के दौरान हुए अपने अनुभवों को साझा करते हुए नज़र आये। रेस फ्रेंचाइजी के इस तीसरे भाग में एक्शन और सस्पेंस का स्तर एक पायदान ऊपर होगा जिसे देख कर आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे।

रेस 3
रेस 3

सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित "रेस 3" 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।   

रेस 3
रेस 3

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन