1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रेस 3' का ट्रेलर कुछ ही देर में होगा रिलीज, लेकिन सलमान खान को अभी भी है डाउट

'रेस 3' का ट्रेलर कुछ ही देर में होगा रिलीज, लेकिन सलमान खान को अभी भी है डाउट

 Published : May 15, 2018 03:23 pm IST,  Updated : May 15, 2018 03:24 pm IST

रेमा डिसूजा की फिल्म 'रेस 3' में सलमान खान के अलावा जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

रेस 3- India TV Hindi
रेस 3

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर आज रिलीज होने जा रहा है। फैंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लोग बेसब्री से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने से एक दिन पहले इस बात की घोषणा की गई कि यह फिल्म 3 डी में रिलीज होगी। रेस 3 का ट्रेलर आज साढ़े 4 बजे रिलीज होगा। 

रेमा डिसूजा की इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर रिलीज से एक दिन पहले सलमान खान ने ट्वीट करके लिखा कि 'कल का मुझे डाउटफुल लग रहा है।'

इस ट्वीट के आते ही लोग इस बात पर शंका जताने लगे कि कहीं सलमान खान का इशारा फिल्म के ट्रेलर को लेकर तो नहीं है। क्योंकि सलमान ने इससे पहले यही कहा था कि फिल्म का ट्रेलर तैयार नहीं हुआ था इसलिए हम बार-बार फिल्म के पोस्टर रिलीज कर रहे हैं।

आज एक बार फिर सलमान ने आज ट्वीट करके कहा है कि कल का जो मुझे डाउटफुल लग रहा था और लग रहा है। 

रेस 3 का ट्रेलर तो रिलीज होने जा रहा है लेकिन सलमान का डाउट क्या है ये तो उनके ट्वीट के बाद ही पता चलेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन