1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के घर से पार्टी कर लौट रहीं जैकलिन फर्नाडिज की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं

सलमान खान के घर से पार्टी कर लौट रहीं जैकलिन फर्नाडिज की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं

 Published : May 12, 2018 03:49 pm IST,  Updated : May 12, 2018 03:49 pm IST

जैकलिन फर्नाडीज हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बची हैं। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक शुक्रवार को देर रात वह सड़क हादसे का शिकार होने से बला-बाल बच गईं। उनकी कार को यहां बांद्रा में एक ऑटोरिक्शा ने टक्कर मार दी, जिसका चालक कथित तौर पर नशे में धुत था।

Jacqueline - India TV Hindi
Jacqueline

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बची हैं। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक शुक्रवार को देर रात वह सड़क हादसे का शिकार होने से बला-बाल बच गईं। उनकी कार को यहां बांद्रा में एक ऑटोरिक्शा ने टक्कर मार दी, जिसका चालक कथित तौर पर नशे में धुत था। यह घटना शुक्रवार देर रात 2.45 बजे कार्टर रोड पर हुई। इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया कि घटना शनिवार सुबह हुई। बता दें कि जैकलिन पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी ‘रेस 3’ की तैयारियों में व्यस्त चल रही हैं।

श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलिन अपनी इस फिल्म का जश्न मनाने के लिए सलमान खान के घर पर हुई पार्टी से रात करीब 2.45 बजे घर लौट रही थीं। गौरतलब है कि उनकी कार पर मामूली खरोंच आई है, लेकिन अभिनेत्री बिल्कुल सही सलामत हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया।

बता दें कि फिल्मकार रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेस-3' में सलमान खान, अनिल कपूर, डेजी शाह, जैकलीन फर्नाडिज, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे सितारों को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन