1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Raazi’ Box Office Collection Day 1: आलिया के दमदार अभिनय का जानिए कैसा चला जादू

‘Raazi’ Box Office Collection Day 1: आलिया के दमदार अभिनय का जानिए कैसा चला जादू

 Published : May 12, 2018 12:04 pm IST,  Updated : May 12, 2018 12:05 pm IST

आलिया भट्ट और विक्की कौशल के शानदार अभिनय से सजी फिल्म 'राजी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। देशभक्ति के रंग में डूबी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। इसमें आलिया अपनी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और विक्की कौशल के शानदार अभिनय से सजी फिल्म 'राजी' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। देशभक्ति के रंग में डूबी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। इसमें आलिया अपनी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को अब तक की सबसे अच्छी परफोर्मेंस कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। वहीं फिल्म ने अपने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई करना शुरु कर दिया है।

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया है कि, "पहले ही दिन 'राजी' की शानदार कमाई, शुक्रवार- 7.53 करोड़ रुपए।" इसे अच्छी ओपनिंग माना जा रहा है। तरण आदर्श के मुताबिक अगर फिल्म को पॉजीटिव वर्ल्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता है तो यह इस वीकेंड पर शानदार कमाई कर सकती हैं।

गौरतलब है कि फिल्म में वर्ष 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान के युद्ध की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म करीब 25 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई है। बता दें कि इस हफ्ते रिलीज होने वाली यह एक ही फिल्म है, इसी को देखते हुए भी कहा जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी फायदा हो सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन