1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Cannes में जारी किया गया मनोज बाजपेयी की फिल्म का पहला लुक

Cannes में जारी किया गया मनोज बाजपेयी की फिल्म का पहला लुक

 Published : May 12, 2018 12:43 pm IST,  Updated : May 12, 2018 12:43 pm IST

मनोज बाजपेयी अब तक के लंबे फिल्मी करियर में कई मुश्किल किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुके हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म ‘भोंसले’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म की पहली झलक कान्स फिल्म महोत्सव में जारी की गई। अपनी इस फिल्म को लेकर अभिनेता का कहना है कि यह एक चुनौतीपूर्ण फिल्म रही है।

Manoj- India TV Hindi
Manoj

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी अब तक के लंबे फिल्मी करियर में कई मुश्किल किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुके हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म ‘भोंसले’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म की पहली झलक कान्स फिल्म महोत्सव में जारी की गई। अपनी इस फिल्म को लेकर अभिनेता का कहना है कि यह एक चुनौतीपूर्ण फिल्म रही है। मनोज ने एक बयान में कहा, "मैंने हमेशा स्वतंत्र सिनेमा का समर्थन किया है और जब इस तरह की पटकथा मुझे मिलती है तो बतौर अभिनेता मैं हर संभव प्रयास करता हूं कि ऐसी फिल्म बने। यह मेरे अब तक के निभाए गए किरदारों में से एक चुनौतीपूर्ण किरदार है।"

मुविज निर्मित इस फिल्म के निर्देशक देवाशीष मखीजा हैं। डायरेक्टर का कहना है कि उनके लिए 'भोंसले' एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, यह ऐसी फिल्म है जिसे बनाने के लिए उन्होंने और मनोज ने साथ मिलकर कई सालों तक लड़ाई लड़ी। फिल्म में इस दौर के अप्रवासी राजनीति जैसे ज्वलंत मुद्दे को उठाया गया है।

मनोज ने कहा, "फिल्म 'भोंसले' में दिखाया गया है कि क्या चीज किसी को 'बाहरी' बनाती है और कहां से 'मेरा' और 'तुम्हारा' शुरू होता है। फिल्म में इन कठिन प्रश्नों के सार को दिखाने का प्रयास किया गया है।" मुविज के पीयूष सिंह ने कहा कि कान्स किसी भी मीडिया कंपनी के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमारे लिए यह एक शानदार सफर रहा है क्योंकि ऐसी फिल्म बनाना आसान काम नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन