1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Cannes में दीपिका पादुकोण की खूबसूरती ने मचाया धमाल, फिर भी फैंस ने उठाए कई सवाल

Cannes में दीपिका पादुकोण की खूबसूरती ने मचाया धमाल, फिर भी फैंस ने उठाए कई सवाल

 Published : May 12, 2018 03:03 pm IST,  Updated : May 12, 2018 03:03 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदाओं के खूब जलवे बिखेर रही हैं। यहां रेड कार्पेट पर उन्हें कई अलग-अलग अंदाज में देखा जा रहा है। ब्लू जीन्स के साथ व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं तो, कही पर्पल कलर के पेंट-सूट में फैंस को घायल कर रही हैं। शुक्रवार को वह हैवी फ्रिल वाली पिंक कलर की ड्रेस में रेड कार्पेट पर चलीं।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदाओं के खूब जलवे बिखेर रही हैं। यहां रेड कार्पेट पर उन्हें कई अलग-अलग अंदाज में देखा जा रहा है। ब्लू जीन्स के साथ व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं तो, कही पर्पल कलर के पेंट-सूट में फैंस को घायल कर रही हैं। शुक्रवार को वह हैवी फ्रिल वाली पिंक कलर की ड्रेस में रेड कार्पेट पर चलीं। अब उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। यहां वह 'एश इज प्‍योरेस्‍ट वाइट' फिल्म के प्रीमियर के लिए पहुंची थीं। लेकिन जहां एक ओर दीपिका ने यहां सभी का ध्यान अपनी ड्रेस से खींचा वहीं फैंस को उनके टैटू ने भी इस बार काफी चौंकाया है।

दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपनी गर्दन पर बना रणबीर कपूर के नाम का "आर.के" का टैटू बनवाया था, जो अब कान्स के दौरान नजर नहीं आ रहा है। अब दीपिका का यह टैटू उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बना गया है। उनके चाहने वाले अब दीपिका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनके टैटू पर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दीपिका का यह टैटू उनकी गर्दन है। इससे पहले साबुन के एक विज्ञापन में भी उनका यह टैटू नहीं दिखा था। हालांकि उस समय उन्होंने इसे मेकअप की मदद से छिपाया हुआ था।

गौरतलब है कि दीपिका और रणबीर लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। इस दौरान दीपिका ने यह टैटू भी बनवाया था। लेकिन बाद में दोनों ही राहें अलग हो गईं। पिछले कुछ समय से दीपिका अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक पिछले दिनों कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि रणवीर या दीपिका ने कभी अपने इस रिश्ते पर मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन