1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘रेस 3’ के डायरेक्टर रेमो ने बांधे जैकलिन की तारीफों के पुल, जानिए किस टैलेंट हुए इंप्रेस

‘रेस 3’ के डायरेक्टर रेमो ने बांधे जैकलिन की तारीफों के पुल, जानिए किस टैलेंट हुए इंप्रेस

 Published : May 10, 2018 03:17 pm IST,  Updated : May 10, 2018 03:17 pm IST

जैकलिन फर्नाडिज इन दिनों फिल्मकार रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। बता दें कि फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

jacqueline remo- India TV Hindi
jacqueline remo

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज इन दिनों फिल्मकार रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। बता दें कि फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन हाल ही में रेमो ने जैकलिन की तारीफों के पुल बांध दिए है। दरअसल, पियानो पर अपना टैलेंट दिखाती जैकलिन के सौंदर्य और सहजता ने रेमो डिसूजा का दिल जीत लिया है।

रेमो डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर जैकलिन की तारीफों के पुल बांधे हैं। रेमो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पियानो बजाती जैकलिन की वीडियो साझा करते हुए लिखा, "सुंदरता और तारतम्यता का अद्भुत मिश्रण। रेस 3।" जैकलिन और रेमो काफी अच्छे दोस्त भी हैं 'रेस 3' के साथ वह दूसरी बार रेमो के साथ काम कर रही हैं।

'रेस' श्रृंखला की दूसरी फिल्म में दर्शकों का दिल जीतने के बाद 'जुड़वां 2' की अभिनेत्री अब 'रेस 3' कर रही है। बता दें कि इस फिल्म में जैकलिन और सलमान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म इसी साल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन