नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ का ट्रेलर का इंतजरा आखिरकार खत्म हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में सलमान खान का दमदार एक्शन अवतार नजर आ रहा है। सलमान खान के साथ-साथ इस ट्रेलर में अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह और बॉबी देओल भी एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की टैग लाइन है... आपको दुश्मन की जरूरत नहीं है, जब आपके पास आपकी फैमिली है।
Related Stories
फिल्म का ट्रेलर सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। सलमान अपने ट्विटर पर कल से ही माहौल बना रहे हैं। पहले उन्होंने लिखा कि कल का उन्हें डाउटफुल लग रहा है। फिर आज वो पहले रेस और फिर रेस 2 का ट्रेलर शेयर करके लोगों से मजाक करने लगे। आखिरकार उन्होंने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया, जिसे देखकर लोग काफी खुश हैं।
यह पहला मौका है जब किसी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर 360 डिग्री वीडियो पर 3डी में रिलीज किया गया है।
सलमान खान, अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह और बॉबी देओल की फिल्म ‘रेस 3’ का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। यह फिल्म 3डी में रिलीज होने वाली है। बड़े पर्दे पर यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी।