1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम की शादी में ऋषि कपूर और सलमान की भाभी में हुई थी तीखी बहस, अब नीतू कपूर ने मांगी माफी

सोनम की शादी में ऋषि कपूर और सलमान की भाभी में हुई थी तीखी बहस, अब नीतू कपूर ने मांगी माफी

 Published : May 13, 2018 02:28 pm IST,  Updated : May 13, 2018 02:28 pm IST

सोनम कपूर की शादी और रिसेप्शन बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय रहा। लेकिन इस शादी में कुछ ऐसा भी हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। 

ऋषि कपूर-नीतू...- India TV Hindi
ऋषि कपूर-नीतू कपूर-सलमान खान

नई दिल्ली: सोनम कपूर की शादी और रिसेप्शन बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय रहा। लेकिन इस शादी में कुछ ऐसा भी हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। सोनम कपूर के रिसेप्शन वाले दिन ऋषि कपूर और सोहेल कपूर की पत्नी सीमा खान के बीच बहस हो गई थी। ताजा खबरों के मुताबिक ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोहेल से माफी मांग ली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि कपूर इस बात से नाराज थे कि सुपरस्टार सलमान खान उनसे ढंग से बात नहीं करते हैं। यही शिकायत उन्होंने सोहेल की पत्नी सीमा से की। लेकिन सीमा को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने सलमान का पक्ष लेते हुए ऋषि कपूर को जवाब दे दिया। ऋषि को यह बात अच्छी नहीं लगी और फिर दोनों में तीखी बहस हो गई।

बहस के बाद ऋषि कपूर इतने नाराज हुए कि वो पार्टी छोड़कर चले गए थे। सीमा ने सलमान को भी यह बात बताई जिसके बाद सलमान भी नाराज हुए। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट जो आई है उसके मुताबिक ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने आगे बढ़कर सोहेल खान से माफी मांग ली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन