1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम की शादी में सलमान ने गाया गाना और शाहरुख ने लगाए ठुमके, ये वीडियो आपने कहीं नहीं देखा होगा

सोनम की शादी में सलमान ने गाया गाना और शाहरुख ने लगाए ठुमके, ये वीडियो आपने कहीं नहीं देखा होगा

 Published : May 10, 2018 06:15 pm IST,  Updated : May 10, 2018 06:15 pm IST

सलमान को जैकलिन के साथ जुम्मे की रात वाला गाना करते देख शाहरुख खान भी वहां पहुंच गए और सोनम कपूर के साथ इसी गाने पर डांस करने लगे।

सलमान-शाहरुख- India TV Hindi
सलमान-शाहरुख

नई दिल्ली: जैकलिन फर्नांडीज और सलमान खान ने "जुम्मे की रात" के साथ सोनम कपूर की रिसेप्शन में चार चाँद लगा दिए थे और एक बार फिर दोनो जमकर इस गाने पर थिरकते हुए नज़र आये। सलमान और जैकी दोनो ने एकसाथ रिसेप्शन पार्टी में एंट्री ली थी और मिलकर पार्टी को खूब एन्जॉय भी किया था।

आख़िरीबार 2014 में आई फ़िल्म किक में एक साथ नज़र आ चुकी इस जोड़ी ने फ़िल्म के गीत "जुम्मे की रात" में अपनी उम्दा केमिस्ट्री से दर्शकों को मंत्रमुक्त कर दिया था और गाने का सिग्नेचर स्टेप आज भी दर्शकों के जहन में तरोताजा है। सोनम कपूर की ग्रैंड रिसेप्शन के मौके पर सलमान और जैकी ने एक बार फिर स्टेज का जिम्मा उठाया और बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध गानों पर डांस कर इस रंगीन महफ़िल में रंग जमा दिया था।

बॉलीवुड की यह चार्मिंग जोड़ी टन टना टन जैसे गानों पर झूमती हुई नजर आई लेकिन जब "जुम्मे की रात" की बारी आई तो वहाँ मौजूद हर शख्स उत्सुक हो गया और सभी जमकर दोनो को चीयर करते हुए नज़र आये। जैसे ही डीजे ने जुम्मे की रात बजाया, सलमान बिना देरी किये अपनी सह-कलाकर जैकलीन फर्नांडिस को ले कर स्टेज पर पहुंच गए और अपने हुक स्टेप से महफ़िल में चार चांद लगा दिए थे।

इस मौके पर सलमान एक बार फिर अपने दांतों के बीच जैकलीन की साड़ी का पल्लू ले कर, जुम्मे की रात मोमेंट को फिर से दोहराते हुए नज़र आये और इसी के साथ 4 साल पुरानी यादों को ताज़ा कर दिया।

खास बात यह थी कि सलमान को जैकलिन के साथ जुम्मे की रात वाला गाना करते देख शाहरुख खान भी वहां पहुंच गए और सोनम कपूर के साथ इसी गाने पर डांस करने लगे, उस वक्त शाहरुख डांस कर रहे थे और सलमान खान मीका सिंह के साथ ये गाना गा रहे थे।

"किक" में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अब यह जोड़ी एक्शन थ्रिलर रेस 3 में एक साथ नज़र आएगी। सुपरस्टार सलमान और जैकलिन ने हाल ही में सोनमार्ग की खूबसूरत वादियों में एक रोमांटिक गीत की शूटिंग के साथ अपनी आगमी फ़िल्म रेस 3 के आखिरी शेड्युल को पूरा किया है और अब यह फ़िल्म अपने प्रशंसकों से रूबरू होने के लिए महज चंद दिनों की दूरी पर है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन