1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नेहा धूपिया ने की 'टाइगर जिंदा है' के अभिनेता अंगद बेदी से शादी, पहना इतना कीमती लहंगा

नेहा धूपिया ने की 'टाइगर जिंदा है' के अभिनेता अंगद बेदी से शादी, पहना इतना कीमती लहंगा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 10, 2018 03:17 pm IST,  Updated : May 11, 2018 07:05 am IST

नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी के साथ गुरुद्वारे में शादी की। इस पंजाबी शादी में करीबी दोस्त और घरवाले ही शामिल रहे। इस शादी में नेहा में बहुत ही खूबसूरत पिंक रंग का लहंगा पहना। जानिए क्या है इसकी कीमत

Neha dhupia wedding in anita Dongre lahnga- India TV Hindi
Neha dhupia in anita Dongre lahnga

नई दिल्ली: बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के बाद एक और बॉलीवुड अभिनेत्री शादी के बंधन में बंध गई है। जी हां नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी के साथ गुरुद्वारे में शादी की। उन्होंने अपनी शादी में लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इस मौके में कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे।

नेहा धूपिया ने ने अपने लुक को पूरा करने के लिए पिंक कलर की बिंदी लगाई है। जो कि उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही है। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन कुंदन का नेकलेस पहना हुआ है और उसी तरह की ईयररिंग्स पहनी हुई है।

आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने यह डिजायनर लहंगा अनिता डोंगरे के कलेक्शन में से एक हो सकता है। जिसका नाम 'अद्रिका लहंगा' है। यह पूरा चंदेरी फ्रैब्रिक पर बना है और इसमें फ्लोरल मोतिफ्स की खास एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस लहंगे का पूरा काम समर वेडिंग को ध्यान में रख किया गया है।

anita Dongre lahnga
anita Dongre lahnga

नेहा धूपिया के इस लहंगे पर गोटा पट्टी वर्क, जरदोज़ी, रेशम, डोरी और सीक्वन वर्क का काम देकर और खास बनाया गया है। इस लहंगे की कीमत लगभग 1, 9000 हजार रुपए है।

आपको बता दें कि नेहा धूपिया के पति अंगद ने व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी है। जिसमें वह काफी जच रहे है। अगंद बेदी क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल