1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी करते ही सोनम कपूर ने बदला अपना नाम, ट्विटर पर अब इस नाम से मिलेंगी मिसेज आहूजा

शादी करते ही सोनम कपूर ने बदला अपना नाम, ट्विटर पर अब इस नाम से मिलेंगी मिसेज आहूजा

 Published : May 10, 2018 04:58 pm IST,  Updated : May 10, 2018 05:01 pm IST

तमाम वायरल वीडियो में सोनम और आनंद एक दूसरे को प्यार से चूमते और गले मिलते दिखाई दे रहे हैं। अब अपने प्यार का सबूत सोनम ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर नाम बदल दिया है।

सोनम कपूर-आनंद आहूजा- India TV Hindi
सोनम कपूर-आनंद आहूजा Image Source : PTI

नई दिल्ली: अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर विदा होकर अपने ससुराल चली गईं। सोनम ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली। सोनम और आनंद एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। इसका सबूत वो तमाम वीडियो हैं जो सोनम और आनंद की शादी के हैं। तमाम वायरल वीडियो में दोनों एक दूसरे को प्यार से चूमते और गले मिलते दिखाई दे रहे हैं। अब अपने प्यार का सबूत सोनम ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर नाम बदल दिया है।

 सोनम ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपना नाम सोनम कपूर से बदलकर सोनम के आहूजा कर लिया है। सोनम इस वक्त उन तमाम सेलिब्रिटीज को रिप्लाई करने में व्यस्त हैं जिन्होंने उन्हें शादी की बधाई सोशल मीडिया पर दी थी।

सोनम कपूर
सोनम कपूर

बात करें वर्क फ्रंट की तो सोनम कपूर इन की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं सोनम कान फिल्म फेस्टिवल में भी हिस्सा लेने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन