1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेल्थ अपडेट: अमिताभ बच्चन की सेहत में तेजी से सुधार, अभिषेक की हालत भी स्थिर

हेल्थ अपडेट: अमिताभ बच्चन की सेहत में तेजी से सुधार, अभिषेक की हालत भी स्थिर

 Published : Jul 13, 2020 10:41 am IST,  Updated : Jul 13, 2020 04:18 pm IST

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभी नानावती अस्पताल में एडमिट हैं, जबकि ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन हैं।

अमिताभ बच्चन और अभिषेक का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन और अभिषेक का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट Image Source : INSTAGRAM: @BACHCHAN

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दोनों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि दोनों ने बीते शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि वो कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद ऐश्वर्या राय और आराध्या की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। अमिताभ और अभिषेक अस्पताल में हैं, जबकि ऐश व आराध्या होम क्वारंटीन हैं।

डॉक्टर अंसारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनकी हालत स्थिर है। उनका लंग इंफेक्शन (कफ) काफी कम हुआ है। ऑक्सीजन लेवल भी नॉर्मल है। वहीं, अभिषेक की कंडीशन भी स्टेबल है। 

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके 26 स्टाफ सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन को शनिवार रात कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अभिषेक की पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद होम क्वारंटीन में हैं, जबकि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया है।

बच्चन परिवार के संपर्क में लगभग 54 लोग आए थे, जिनमें से 28 लोग क्वारंटीन में हैं। बच्चन के निवास पर 26 लोगों की पहचान अधिक जोखिम वालों में किया गया था, उनका स्वाब परीक्षण रविवार को किया गया, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा गया है।

इनपुट: अतुल सिंह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन