1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन जल्द शुरू करेंगे 'झुंड' की शूटिंग

अमिताभ बच्चन जल्द शुरू करेंगे 'झुंड' की शूटिंग

 Published : Feb 01, 2018 02:50 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 02:50 pm IST

झुंड फिल्म झुग्गी-बस्ती के बच्चों पर आधारित है।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन अपनी आगामी फिल्म 'झुंड' की शूटिंग फरवरी के मध्य से शुरू करेंगे। अमिताभ ने बुधवार को अपने ब्लॉग में लिखा कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का शेड्यूल फरवरी के मध्य तक जारी रहेगा और उसके बाद वह नागराज मंजूले की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। बिग बी ने लिखा है, "अधिकांश दिन रीढ़ की हड्डी और कंधे को काम के लायक बनाने में निकल जाता है, इसलिए कल से काम शुरू हुआ और 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' पर रात से सुबह तक काम।"

उन्होंने कहा, "इसलिए यह शेड्यूल फरवरी के मध्य तक चलेगा और फिर 'झुंड' पर काम शुरू।" 75 वर्षीय अभिनेता ने कहा है कि यह फिल्म झुग्गी-बस्ती के बच्चों पर आधारित है।

उन्होंने कहा, "यहां झुग्गी बस्ती के बच्चों का समूह है, जिनकी मुलाकात एक लड़के से होती है, जो उन्हें अंधकारमय जीवन से निकाल कर एक जिम्मेदार भूमिका और प्रकृति की ओर ले जाता है। एक तरह से यह जीवनी है। यह एक जीवित इंसान का सच है, जिसने असल में ऐसा किया और वह पुणे से है और हां, जैसा कि मैंने कहा कि फरवरी के मध्य से ही शूटिंग शुरू कर रहे हैं।"

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन