1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन और अभिनेता इमरान हाशमी ने पूरी की फिल्म 'चेहरे' की शूटिंग

अमिताभ बच्चन और अभिनेता इमरान हाशमी ने पूरी की फिल्म 'चेहरे' की शूटिंग

 Published : Jun 14, 2019 11:50 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 11:50 pm IST

रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन से जुड़े काम की शुरुआत जल्दी ही की जाएगी।

अमिताभ बच्चन - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन  Image Source :

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेता इमरान हाशमी सहित 'चेहरे' की पूरी टीम ने वास्तविक नियोजित तारीख से चार दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन से जुड़े काम की शुरुआत जल्दी ही की जाएगी।

गुरुवार को फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने एक बयान में कहा : "इस पूरे सफर का अनुभव बेहद ही उम्दा रहा और मैं महान कलाकारों के साथ-साथ मेरी पूरी टीम को सफलतापूर्वक इसकी समाप्ति करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।" "पोस्ट-प्रोडक्शन के शुरू होने और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।"

आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है। फिल्म में कृति खरबंदा, रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कई कलाकार हैं।

इसे भी पढ़ें-

आप की अदालत: ‘डर’ फिल्म के बाद सनी देओल ने 16 साल तक नहीं की शाहरुख खान से बात

'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट बदलने पर रोहित शेट्टी को ट्रोल करने वालों से अक्षय कुमार ने हाथ जोड़कर कही ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन