1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन और जया की शादी को पूरे हुए 48 साल, बिग बी ने शेयर की ये खास तस्वीर

अमिताभ बच्चन और जया की शादी को पूरे हुए 48 साल, बिग बी ने शेयर की ये खास तस्वीर

 Published : Jun 03, 2021 06:56 am IST,  Updated : Jun 03, 2021 06:58 am IST

अमिताभ और जया कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि 'जंजीर' फिल्म के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। 

amitabh bachchan and jaya bachchan 48th wedding anniversary big b thanks fans for greetings - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन और जया की शादी को पूरे हुए 48 साल, बिग बी ने शेयर की ये खास तस्वीर  Image Source : INSTAGRAM: AMITABH BACHCHAN

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की शादी को 48 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर बिग बी ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। साथ ही जिन लोगों ने वेडिंग एनिवर्सिरी पर उन्हें और जया को बधाई दी है, उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। 

ये फोटोज अमिताभ और जया बच्चन की शादी के वक्त की हैं। बिग बी जया के माथे पर कुमकुम लगा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- '3 जून 1973... विवाह जयंती पे जिन्होंने जया और मुझे बधाई दी है, उसके लिए हम अपना आभार प्रकट करते हैं।'

बता दें कि अमिताभ और जया कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने पहली बार 'बंसी बिरजू' में काम किया था, जो साल 1972 में रिलीज हुई थी। फिर अमिताभ के साथ जया ने 'जंजीर' में काम किया और ये मूवी हिट साबित हुई। इसके बाद दोनों अभिमान, चुपके चुपके और शोले जैसी फिल्मों में साथ नज़र आए।

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन ने पूरा किया 52 साल का सफर

बताया जाता है कि जया बच्चन कॉलेज के दिनों से ही अमिताभ को पसंद करने लगी थीं। दरअसल, अमिताभ अपनी फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए पुणे गए थे और उस वक्त जया वहां पढ़ाई कर रही थीं। पहली नज़र में ही उन्हें अमिताभ पसंद आ गए थे। दोनों की पहली मुलाकात गुड्डी के सेट पर हुई थी। इस मूवी में पहले बिग बी को साइन किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था।

इसके बाद दोनों को जंजीर फिल्म में दोबारा काम करने का मौका मिला था और इसी समय दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। बताया जाता है कि अमिताभ जया के साथ विदेश जाकर छुट्टियां बिताना चाहते थे, लेकिन पिता हरिवंश राय बच्चन ने साफ कह दिया था कि उन्हें पहले जया से शादी करनी पड़ेगी, तभी दोनों साथ जा सकेंगे। इसके बाद बेहद सादगी से दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूजे का हाथ थाम लिया।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन