मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर के साथ न्यूयार्क की गलियों में चहल कदमी की। अमिताभ और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं।
Related Stories
फिलहाल न्यूयॉर्क में अयान मुखर्जी की फिल्म की शूटिंग कर रहे अमिताभ ने रविवार को ट्विटर पर अपनी और रणबीर की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "न्यूयार्क की गलियों में रणबीर कपूर के साथ टहलते हुए।"
'ब्रह्मास्त्र' एक काल्पनिक और रोमांचक कहानी है। इसका पहला भाग अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगा।