1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘मुल्क’ के लिए तापसी पन्नू को मिली अमिताभ बच्चन से प्रेरणा

‘मुल्क’ के लिए तापसी पन्नू को मिली अमिताभ बच्चन से प्रेरणा

 Published : Jul 18, 2018 03:08 pm IST,  Updated : Jul 18, 2018 03:08 pm IST

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुल्क’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म मेम उन्हें वकील की भूमिका में देखा जा रहा है। उन्होंने इस भूमिका के लिए 'पिंक' फिल्म के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन से प्रेरणा ली। अमिताभ का फिल्म में निभाया गया किरदार उनके लिए मददगार रहा।

Taapsee - India TV Hindi
Taapsee

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुल्क’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म मेम उन्हें वकील की भूमिका में देखा जा रहा है। उन्होंने इस भूमिका के लिए 'पिंक' फिल्म के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन से प्रेरणा ली। अमिताभ का फिल्म में निभाया गया किरदार उनके लिए मददगार रहा। तापसी ने कहा, "'पिंक' फिल्म के बच्चन सर का किरदार मेरे लिए सबसे अच्छा उदाहरण रहा, चूंकि फिल्म में मैंने उनके साथ काम किया था तो मैंने उन्हें करीब से देखा और किरदार को पेश करना सीखा।"

उन्होंने कहा, "भले ही कलाकार के रूप में हम अलग-अलग हैं और मेरे किरदार की स्थिति दूसरी है। मैंने सीखने के लिए व्यक्तिगत तौर पर उन्हें देखा। उनकी कठोरता और दृढ़ विश्वास कुछ ऐसा है, जिसे मैंने बारीकी से देखा। किरदार की जरूरत थी, उनका शिल्प, अनुशासन और उनका ध्यान समर्पण सराहनीय है।"

बनारस मीडिया वर्क्‍स प्रोडक्शन के कमल मुकुट और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, फिल्म में दीपक मुकुट और अनुभाव सिन्हा द्वारा निर्मित है। गौरतलब है कि फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर, नीना गुप्ता, रजत कपूर, मनोज पहवा, कुमूद मिश्रा और आशुतोष राणा जैसे सितारे भी शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन