1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंटेंट के दम पर कमाई कर रही है अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला'

कंटेंट के दम पर कमाई कर रही है अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला'

 Published : Mar 19, 2019 07:14 pm IST,  Updated : Mar 19, 2019 07:14 pm IST

 अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म की काफी तारीफ हो रही है।

बदला- India TV Hindi
बदला Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत क्राइम थ्रिलर ड्रामा बदला दुनियाभर में प्यार और सराहना बटोर रही है। पिछले साल अंधाधुन ने दर्शकों के दिलों में घर कर लिया था, वही इस साल "बदला" अपनी अलग कहानी के साथ 2019 की पहली कंटेंट संचालित फ़िल्म साबित हो रही है। अंधाधुन एक स्लीपर हिट फ़िल्म साबित हुई थी। इतना ही नहीं, यह फ़िल्म अपनी पेचीदा कहानी के साथ कंटेंट संचालित फिल्मों के लिए एक नई राह स्थापित करने में कामयाब रही थी और अब बदला भी उसी राह पर है जहाँ इस थ्रिलर ड्रामा ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए है। फ़िल्म को न केवल समीक्षकों से, बल्कि दर्शकों से भी सराहना प्राप्त हो रही है।

अपनी रिलीज के 11 दिन, सुजॉय घोष की बदला शुक्रवार को 4.05 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। वही, शनिवार 6.70 करोड़, रविवार 8.22 करोड़ और सोमवार को 2.80 करोड़ की कमाई के साथ फ़िल्म अब तक कुल मिलाकर 59.77 करोड़ का बिज़नेस कर चुकी है। सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर, तापसी पन्नू के किरदार नैना के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक हत्या कांड में फंसी हुई है। नैना के वकील की भूमिका निभा रहे बादल गुप्ता यानी अमिताभ बच्चन ने "बदला" में एक बार फिर पिंक के जादू बिखेर दिया है।

साथ ही अमृता सिंह, टोनी ल्यूक और मानव कौल की सहायक भूमिकाओं में, बदला को उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सराहना प्राप्त हो रही है। बदला को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा एज़्योर एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। गौरी खान, सुनीर खेतरपाल और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित, क्राइम थ्रिलर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सरहाना का पात्र बनी हुई है।  

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में सलमान के साथ रोमांस करेंगी आलिया भट्ट

पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज डेट में बदलाव, अब इस तारीख को फिल्म होगी रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन