1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस खास काम से भोपाल पहुंचे अमिताभ बच्चन

इस खास काम से भोपाल पहुंचे अमिताभ बच्चन

 Published : Oct 06, 2017 02:35 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 02:35 pm IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 9वें सीजन की मेजबानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब शुक्रवार को वह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जा पहुंचे है। दरअसल वह घूमन के लिए नहीं वह यहां एक...

amitabh- India TV Hindi
amitabh

भोपाल: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 9वें सीजन की मेजबानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब शुक्रवार को वह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जा पहुंचे है। दरअसल वह घूमन के लिए नहीं वह यहां एक वह ज्वेलर्स कंपनी के एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं। यहां बिग बी को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अमिताभ बच्चन विमान से मुम्बई से भोपाल पहुंचे। उसके बाद उनके शोरूम स्थल पर पहुंचने पर प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए।

अमिताभ बच्चन इस मौके पर काले रंग का बंद गले का सूट पहने पहुंचे। अमिताभ ने मंच पर पहुंचते ही अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। मंच पर उनकी पत्नी जया बच्चन भी मौजूद थीं। इससे पहले गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने ट्वीट कर अमिताभ बच्चन से भोपाल आने के बारे में पूछा था और उनसे मुलाकात की इच्छा जताई थी। इसका जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर बताया था कि वे शुक्रवार को भोपाल आ रहे हैं।

गौरतलब है कि KBC के अलावा जल्द ही 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' और '102 नॉट’ में भी नजर आने वाले हैं। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में उनके साथ आमिर खान और कैटरीना कैफ जैसे सितारे भी नजर आएंगे। वहीं '102 नॉट’ में उनके अलावा ऋषि कपूर भई दिखेंगे। (Happy B’day: इंटिमेट सीन के दौरान बहक जाते थे विनोद खन्ना, शूटिंग के बाद इस हीरोइन ने जताया था अफसोस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन