1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आंखों की रोशनी को लेकर चिंतित हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- कई दिनों से महसूस हो रहा है अंधापन आने वाला है...

आंखों की रोशनी को लेकर चिंतित हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- कई दिनों से महसूस हो रहा है अंधापन आने वाला है...

 Published : Apr 10, 2020 06:35 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 07:14 pm IST

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इस बात का जिक्र करते हुए अपनी आंखों की परेशानी जाहिर की है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने अपनी आंखों के बारे में जानकारी दी है Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आंखों को लेकर परेशान हैं। अभिनेता को डर है कि वो अंधे हो सकते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर इस बात का जिक्र किया है। अपनी चिंता व्यक्त करते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर कहा, "ये आंखें धुंधली तस्वीरें देख रही है। आंखों से दो चीजें नजर आ रही हैं और कुछ दिनों से मुझे महसूस हो रहा है कि अंधापन आने वाला है।"

हालांकि बिग बी ने बाद में यह खुलासा किया कि उनके डॉक्टर ने उन्हें सांत्वना दी है कि वे अंधे नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "डॉक्टर से बात की है, उनकी परामर्श का पालन कर रहा हूं, उनका बताया आईड्रॉप हर घंटे आंखों में डाल रहा हूं। उन्होंने मुझे सांत्वना दी है कि मैं अंधा नहीं होउंगा, यानी अभी कंप्यूटर के पास बिताने के लिए मेरे पास और अधिक वक्त हैं। आंखे थक गई हैं, बस और कुछ नहीं।"

बता दें कि इसके पहले भी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी और बताया था कि उनकी आंखों में कुछ समस्या आ गई है। 

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन