1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई के बीच की सफाई के लिए अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया मदद का हाथ, गिफ्ट की ये खास चीजें

मुंबई के बीच की सफाई के लिए अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया मदद का हाथ, गिफ्ट की ये खास चीजें

 Published : Dec 29, 2017 02:52 pm IST,  Updated : Dec 29, 2017 02:52 pm IST

अमिताभ बच्चन पिछले कुछ वक्त से देश की सफाई को लेकर काफी जागरुकता फैला रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के बीच की सफाई के लिए हाथ बढ़ाया है। बिग बी ने पर्यावरणविद अफरोज शाह को वर्सोवा समुद्र तट (बीच) की सफाई के लिए एक...

Amitabh bachchan- India TV Hindi
Amitabh bachchan

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कुछ वक्त से देश की सफाई को लेकर काफी जागरुकता फैला रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के बीच की सफाई के लिए हाथ बढ़ाया है। बिग बी ने पर्यावरणविद अफरोज शाह को वर्सोवा समुद्र तट (बीच) की सफाई के लिए एक खुदाई मशीन और एक ट्रैक्टर भेंट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के समर्थक अमिताभ ने गुरुवार को समुद्र तट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अमिताभ ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "एक नेक काम के लिए भेंट देने का आनंद सबसे संतुष्टिदायक अनुभव है, जैसा कि मैंने आज दिया। वर्सोवा समुद्र तट की सफाई के लिए एक खुदाई मशीन और ट्रैक्टर भेंट किया।" शाह ने भी इन तस्वीरों को साझा किया और कहा कि यह उपहार उन्हें अपने 'प्रिय मित्र' से मिला है।

अमिताभ से पहले समुद्र तट की सफाई के लिए रणदीप हुडा, अनुष्का शर्मा और दीया मिर्जा जैसी फिल्मी हस्तियां भी अपना समर्थन दे चुकी हैं। गौरतलब है कि अमिताभ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उन्हें ‘102 नॉट आउट’ में भी देखा जाएगा, जिसमें उनके साथ लंबे वक्त के बाद ऋषि कपूर दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन