1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में नाती अगस्त्य नंदा के साथ जिम करते दिखे अमिताभ बच्चन, वायरल हुई फोटो

लॉकडाउन में नाती अगस्त्य नंदा के साथ जिम करते दिखे अमिताभ बच्चन, वायरल हुई फोटो

 Published : May 21, 2020 11:23 am IST,  Updated : May 21, 2020 11:25 am IST

अमिताभ बच्चन लॉकडाउन में अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है।

Amitabh Bachchan with grandson agastya nanda- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने नाती अगस्त्य नंदा के साथ शेयर की फोटो Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है और इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में सभी घरों में रहकर ही समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे है। हाल ही में वो नाती अगस्त्य नंदा के साथ जिम करते दिखाई दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है। 

अमिताभ बच्चन इस तस्वीर में नाती अगस्त्य नंदा के साथ शीशे के सामने खड़े होकर फोटो खींच रहे हैं। दोनों के हाथ में डंबल है। बिग बी काफी जोश में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने फैंस के लिए मैसेज देते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फाइट .. फिट फाइट .. फाइट फाइट .. रिफ्लेक्टिव मिरर, बाद में इनवर्टेड इमेजरी .. और नाती से मिली प्रेरणा।'

काम को लेकर बात करें तो बिग बी वर्तमान में 12 जून को ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'गुलाबो सिताबो' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसे 'पीकू' से मशहूर हुईं जूही चतुर्वेदी ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है, जिसके साथ बच्चन ने 'पीकू' में काम किया था।

आयुष्मान खुराना सह-अभिनीत 'गुलाबो सिताबो' को इस साल के शुरू में थिएटर में रिलीज के लिए तय किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन