1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड के शहंशाह क्यों है कंगना की एक्टिंग के इतने दीवाने, जानिए

बॉलीवुड के शहंशाह क्यों है कंगना की एक्टिंग के इतने दीवाने, जानिए

 Published : May 06, 2016 05:06 pm IST,  Updated : May 06, 2016 05:06 pm IST

कंगना रनौत के वैसे तो दुनियाभर में लाखों दीवाने हैं। लेकिन शायद ही किसी को यह बात पता होगी कि महानायक अमिताभ बच्चन भी कंगना के प्रशंसकों में से एक हैं।

kan- India TV Hindi
kan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के वैसे तो दुनियाभर में लाखों दीवाने हैं। लेकिन शायद ही किसी को यह बात पता होगी कि महानायक अमिताभ बच्चन भी कंगना के प्रशंसकों में से एक हैं। अमिताभ ने इस बात का खुलासा किया है कि वह कंगना के फैन हैं। अमिताभ ने हाल ही में कहा है कि, "मै कंगना का बहुत बड़ा फैन हूं।" खबरों के अनुसार अमिताभ ने कंगना की जमकर तारीफ की है। उन्होंने हाल ही में कहा है कि, "मैं कंगना का बहुत बड़ा फैन हूं। वह एक अच्छी कलाकार हैं।" कंगना ने अब तक के फिल्मी करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार कर दर्शकों को अपना दीवाना है और शायद यही कारण है बिग बी को भी कंगना का फैन बना दिया है।

इसे भी पढ़े:- 'टीई3एन' ट्रेलर आउट: इसमें नहीं हुआ खूबसूरत सेट का इस्तेमाल, ये फिल्म दिखाएगी जिंदगी का आईना

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टीई3एन' की शूटींग में व्यस्त हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जो काफी शानदार है। फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत पिछले काफी वक्त से रितिक रोशन के साथ चल रहे विवाद के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं।

कंगना और अमिताभ को मंगलवार को आयोजित 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां विज्ञान भवन में एक समारोह में सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा, "भारतीय फिल्में भारत की विविधता में एकता को दर्शाती हैं।" काले लिबास में आए अमिताभ ने 'पीकू' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं ऑफ शोल्डर गाउन में आईं कंगना को 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' के अपने दोहरे किरदार के लिए पुरस्कार मिला।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन