1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन हर रोज बांट रहे हैं 2 हजार खाने के पैकेट

अमिताभ बच्चन हर रोज बांट रहे हैं 2 हजार खाने के पैकेट

 Published : Apr 09, 2020 05:33 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 06:02 pm IST

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर इस बात की जानकारी दी है। कल अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके सप्लाई वॉरियर्स का आभार प्रकट किया था।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source :

मुंबई: बॉलीवुड मेगा स्टार अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस को लेकर काफी जागरुक हैं और अपने फैन्स को भी वो इसे लेकर जागरुक करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन लोगों की मदद के लिए भी सामने आए हैं। अमिताभ ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच यहां पूरे शहर भर में जरूरतमंदों को दोपहर और रात का भोजन उपलब्ध कराने के लिए रोजाना दो हजार भोजन के पैकेट का वितरण कर रहे हैं। इसके अलावा बिग बी ऑल इंडिया फिल्म एम्पलाई कॉनफ्र्रिडेशन से जुड़े दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के एक लाख परिवारों को मासिक राशन प्रदान कर रहे हैं।

अभिनेता ने समाज सेवा की यह बात अपने ब्लॉग के माध्यम से कही। उन्होंने कहा, "इस बीच, व्यक्तिगत मोर्चे पर शहर के विभिन्न स्थानों पर दोपहर के भोजन और रात के खाने के लिए (मेरे द्वारा) हर दिन दो हजार पैकेट दिए जा रहे हैं।" उन्होंने उन स्थानों का भी पता बताया, जहां जरूरतमंदों को खाना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, "अधिकांश भोजन हाजी अली दरगाह, माहिम दरगाह, बाबुलनाथ मंदिर, बांद्रा में झुग्गी और शहर के आंतरिक हिस्सों में स्थित कुछ अन्य झुग्गियों में वितरित किया जा रहा है।"

बर्थडे स्पेशल: पहली नज़र में ही अमिताभ बच्चन को पसंद करने लगी थीं जया बच्चन, ऐसे शुरू हुई लव-स्टोरी

अभिनेता ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण आपूर्ति के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले परिवहन में आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, "जितना हम करना चाहते हैं उतना कर पना मुश्किल है। प्रक्रिया की अपनी समस्याएं हैं। लॉकडाउन में अब घर और रहने वाले क्षेत्रों से बाहर कदम रखना गैरकानूनी कर दिया गया है। इसलिए भले ही मैं बैगों को तैयार करने में सक्षम हूं, लेकिन परिवहन के कारण समस्याएं पैदा होती हैं।"

उन्होंने कहा, "एक सामान ले जाने वाला वाहन आवश्यक पैकेज के 50 से 60 बैग ले जा सकता है, इसलिए तीन हजार पैकेज को ले जाने के लिए अन्य वाहन की जरूरत होगी। समस्या वाहन की नहीं, उनके एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने जाने की है।"

इनपुट- आईएनएस

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन