1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन 'झुंड', कियारा आडवाणी 'इंदु की जवानी' और अभिषेक बच्चन 'लूडो' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

अमिताभ बच्चन 'झुंड', कियारा आडवाणी 'इंदु की जवानी' और अभिषेक बच्चन 'लूडो' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

 Written By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Jun 30, 2020 02:01 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 02:02 pm IST

अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड, कियारा आडवाणी की इंदु की जवानी और अभिषेक बच्चन की फिल्म लूडो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी।

ludo, jhund and indoo ki jawani- India TV Hindi
झुंड, लूडो और इंदु की जवानी Image Source : TWITTER/AMITABHBACHCHAN, TARANADARSH

कोरोना वायरस महामारी के चलते देसभर में लॉकडाउन लागू किया गया था। अब लॉकडाउन में थोड़ी छूट मिल गई है मगर थिएटर्स अभी भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिसकी वजह से फिल्में अब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है। लूडो, इंदु की जवानी और झुंड भी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। यह तीनो फिल्में टी-सीरीज ने प्रोड्यूस की हैं और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अभिषेक बच्चन की लूडो को अनुराग बासु ने, अमिताभ बच्चन की झुंड को नागराज मंजुले और कियारा आडवाणी की इंदु की जवानी अबीर सेनगुप्ता ने डायरेक्टर की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-सीरीज की दो और फिल्में मुंबई सागा और परिणीति चोपड़ा की सायना नेहवाल की बायोपिक भी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो सकती है।

इंदु की जवानी 5 जून को रिलीज होने वाली थी। वह अनुराग बासु की अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य राय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।

वहीं अमिताभ बच्चन की झुंड 20 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म से नागराज मंजुले बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन