1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने रिलीज से पहले ही इस वेब सीरीज की तारीफ की, देखिए ये लेटेस्ट ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने रिलीज से पहले ही इस वेब सीरीज की तारीफ की, देखिए ये लेटेस्ट ट्वीट

 Published : Sep 08, 2020 11:21 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 11:22 pm IST

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इस बार उन्होंने एक वेब सीरीज की रिलीज को लेकर ट्वीट किया है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan Image Source : INSTAGRAM/AMITABH BACHCHAN

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इस बार उन्होंने एक वेब सीरीज की रिलीज को लेकर ट्वीट किया है। इसके साथ ही इसके डायरेक्टर की जमकर तारीफ भी की। खास बात है कि इस वेब सीरीज के डायरेक्टर के साथ बिग बी कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। 

बिग बी ने ट्वीट किया- 'उनका सपना था कि वो फिल्म इंडस्ट्री में आए और उसे पूरा भी किया। आज सचिन कृष्णन सफल हुआ। इन्होंने मेरे साथ सत्याग्रह और आरक्षण फिल्म में काम किया है। ये वेब सीरीज जल्द ही हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं महाशय।' 

दरअसल, 'होस्टेजेस' वेब सीरीज 9 सितंबर को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इसी को लेकर बिग बी ने स्टारकास्ट को शुभकामनाएं दी। 'होस्टेजेस' का ये दूसरा सीजन है। इसमें रोनित रॉय लीड रोल में हैं। इसके अलावा डीनो मोरया, दिव्या दत्ता के अलावा कई और स्टार्स हैं। 

'होस्टेजेस' का निर्देशन सचिन कृष्णन ने किया है। खास बात है किस सीरीज में डीनो मोरया निगेटिव रोल में नजर आएंगे। इसका ट्रेलर भी लोगों ने खूब पसंद किया था वहीं अब इस सीरीज को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। इसका पहला सीजन 2019 में रिलीज हुआ था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन