मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने दिल्ली स्थित जेएनयू में विद्यार्थियों और शिक्षकों पर हुए हमले को लेकर सांकेतिक ट्वीट किया है, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। अमिताभ ने ट्वीटर पर देर रात 'हाथ जोड़ने वाली' इमोजी ट्वीट की।
Related Stories
उनके ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 657 बार रीट्वीट किया जा चुका है, वहीं 12.6 हजार लाइक्स मिले हैं।
बिग बी का यह ट्वीट तब का है, जब कुछ नकाबपोश बदमाशों ने जेएनयू परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों पर हमला किया। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अमिताभ बच्चन से वर्तमान हालात पर अपने विचार प्रकट करने को कहा।