मुंबई: जय देवगन की अपकमिंग मूवी 'दि बिग बुल' का नया पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन किया है कुकी गुलाटी ने।
Related Stories
पोस्टर के साथ अजय देवगन ने लिखा है- द बिग बुल- एक ऐसा आदमी जिसने भारत को सपने बेचें। वहीं पोस्टर में लिखा है- 2020 द बिग बुल का साल है। देखिए पोस्ट-
अजय और अभिषेक साथ में पूरे 7 साल बाद आ रहे हैं। इससे पहले दोनों साल 2012 में रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म 'बोल बच्चन' में नजर आए थे। इसके अलावा अजय और अभिषेक साथ में 'जमीन', 'LOC: कारगिल', 'युवा' और 'राम गोपाल वर्मा की आग' में भी नजर आ चुके हैं।