1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नातिन नव्या ने दिया नानू अमिताभ के खत का जवाब

नातिन नव्या ने दिया नानू अमिताभ के खत का जवाब

 Published : Sep 20, 2016 01:23 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 01:47 pm IST

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा और पोती अराध्या के लिए एक पत्र लिखा था। उन्होंने इस खत के माध्यम से अपनी दोनों लाडली को जीवन का सारांश समझाया।

Navya Naveli Nanda- India TV Hindi
Navya Naveli Nanda

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा और पोती अराध्या के लिए एक पत्र लिखा था। उन्होंने इस ख़त के माध्यम से अपनी दोनों लाडली को जीवन का सारांश समझाया। उन्होंने इसे सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर शेयर किया। इसके बाद उन्होंने यह पत्र पढ़ते हुए अपनी एक वीडियो भी शेयर की थी। उनके इस ख़त को लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इसके बाद अब बिग बी की नातिन नव्या और बेटी श्वेता ने उनके इस ख़त पर प्रतिक्रिया जताई है।

इसे भी पढ़े:-

नव्या ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि, "नानाजी मैं आपकी बताई बातों का ध्यान रखूंगी और जिस जिम्मेदारी को निभाने की बात आप कर रहे हैं, वह बखूबी निभाऊंगी।" वहीं बेटी श्वेता नंदा ने कहा, "मैं नव्या को यह सब समझाने और सिखाने की सालों से कोशिश कर रही थी और सिर्फ एक ख़त से आपने यह कर दिया। इस ख़त का सीधा असर हुआ।"

Navya Naveli Nanda
Navya Naveli Nanda

अमिताभ ने कुछ वक्त पहले इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्हें आखिर कैसे ये ख़त लिखने का विचार आया। उन्होंने बताया कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'पिंक' के प्रमोशन के दौरान उनसे हर बार इस फिल्म की कहानी के बारे में पूछा जाता था। इसके बाद शूजित सरकार ने उनसे यह ख़त लिखने के बारे में बात कही। उन्होंने बिग बी से कहा कि हम इस फिल्म के दिए गए मैसेज को इस खत के माध्यम से सामने लाएंगे।

इस खत में बिग बी ने लिखा था कि, "मेरी बेहद प्रिय नव्या और आराध्या, तुम दोनों अपने नाजुक कंधों पर बेहद बेशकीमती विरासतों को लेकर चल रही हो। आराध्या! तुम्हारे पास तुम्हारे परदादा डॉ. हरिवंशराय बच्चन की विरासत है, और नव्या! तुम्हारे पास तुम्हारे परदादा एचपी नंदा की विरासत है।

"तुम दोनों के परदादाओं ने तुम्हारे मौजूदा पारिवारिक नामों को पहचान, सम्मान और शोहरत दी! तुम दोनों नंदा या बच्चन हो सकती हो, लेकिन तुम लड़कियां भी हो, महिला! और चूंकि तुम महिला हो, लोग अपनी सोच, अपनी सीमाएं तुम पर थोपेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन