1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आधी रात को फोन के नेटवर्क से परेशान बिग बी ने किया कुछ ऐसा कि फोन कंपनी की नींद हुई हराम

आधी रात को फोन के नेटवर्क से परेशान बिग बी ने किया कुछ ऐसा कि फोन कंपनी की नींद हुई हराम

 Published : Apr 04, 2018 10:36 am IST,  Updated : Apr 04, 2018 10:36 am IST

बीती रात फिल्म 102 नॉट आउट के लिए गाने की शूटिंग कर रहे अभिनेता अमिताभ बच्चन के फोन से नेटवर्क गायब हो गया। फोन से मैसेजेस जाने बंद हो गए।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : PTI

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव हैं ये तो आपको पता ही है। बीती रात अमिताभ के फोन से नेटवर्क चला गया। उन्होंने तुरंत ट्वीट कर दिया।

बिग बी ने ट्विटर पर लिखा मोबाइल कैरियर प्लीज जाग जाएं, कुछ भी नहीं चल रहा है। ओए वोडावफोन, सारे मैसेज फेल हो रहे हैं। दिखाई तो 4G दे रहा है लेकिन काम कुछ नहीं कर रहा है जी।

अमिताभ के ट्वीट करते ही वोडाफोन कंपनी वालों की नींद उड़ गई, थोड़ी ही देर में बिग बी के फोन की समस्या दूर हो गई। इसके बाद अमिताभ ने दोबारा ट्वीट किया और लिखा- चलो, सुन ली, सुन ली। वोडाफोन ने हमारी सुन ली। मैसेजेस अब जाने लगे हैं।

बता दें, बिग बी आजकल एक गाने की रिकॉर्डिंग में व्यस्त हैं। बीमार होने के बावजूद अमिताभ बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘102 नॉटआउट’ के लिए एक और गाना गया है। अमिताभ ने स्टूडियो से अपनी तस्वीर साझा की है।

फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ 102 साल के बूढ़े के किरदार में हैं, फिल्म में ऋषि कपूर भी हैं जो उनके 75 साल के बेटे की भूमिका में हैं। यह फिल्म 4 मई को रिलीज होनी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन