1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने बीमारी की हालत में भी किया ये काम, सोशल मीडिया पर कही ऐसी बात

अमिताभ बच्चन ने बीमारी की हालत में भी किया ये काम, सोशल मीडिया पर कही ऐसी बात

 Published : Apr 03, 2018 07:55 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 07:55 pm IST

अमिताभ बच्चन आज के सितारों के लिए एक मिसाल माने जाते हैं। उन्होंने हमेशा ही अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बेहद खूबसूरती से संतुलन बनाए रखा है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि कुछ समय से उनकी...

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज के सितारों के लिए एक मिसाल माने जाते हैं। उन्होंने हमेशा ही अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बेहद खूबसूरती से संतुलन बनाए रखा है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि कुछ समय से उनकी तबीयत भी ठीक नहीं चल रही है। लेकिन इसके उन्होंने बावजूद अपनी इस फिल्म के लिए एक और गाना गाया। हाल ही में बिग बी ने स्टूडियो से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

महानायक ने ट्वीट कर कहा, "संगीत की दुनिया कोई सीमा और आराम नहीं जानती, देर तक काम करना और चिकित्सा भी नहीं जानती। '102 नॉट आउट' एक अतिरिक्त गीत है। मेरा मतलब है कि प्रोडक्शन किस तरह नॉन सिंगर को इस तरह गाने दे सकता है। बदुम्बा।" यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए अपनी आवाज दी है। उन्होंने उनके लिए 'बदुम्बा' नामक गाना भी गाया है।

गौरतलब है कि '102 नॉट आउट' में अमिताभ के अलावा दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में बिग बी का किरदार 102 वर्षीय पिता का है, जबकि ऋषि उनके 75 वर्षीय बेटे की भूमिका में होंगे। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही जारी किए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 4 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन