1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन को अस्पताल के अकेलेपन में आ रही है पिता हरिवंश राय बच्चन की याद, शेयर किया वीडियो

अमिताभ बच्चन को अस्पताल के अकेलेपन में आ रही है पिता हरिवंश राय बच्चन की याद, शेयर किया वीडियो

 Published : Jul 26, 2020 10:12 pm IST,  Updated : Jul 26, 2020 10:12 pm IST

अमिताभ बच्चन को कोविड-19 वार्ड में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद आ रही है। उन्होंने पिता की कविता पढ़ते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

 बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। वह इस समय मुंबई के नानवती अस्पताल में भर्ती हैं। बिग बी को कोविड-19 वार्ड के अकेलेपन में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद आ रही है। उन्होंने पिता कविता के कुछ पल याद करते हुए वीडियो शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-बाबूजी की कविता के कुछ पल। वो इसी तरह गया करते थे कवि सम्मेलनों में ।अस्पताल के अकेलेपन में उनकी बहुत याद आती है, और उन्हीं के शब्दों से अपनी सूनी रातों को आबाद करता हूं।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैन्स को दुआओं के लिए आभार व्यक्त करते रहते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि एक इंसान को हफ्तों तक न देखना रोगी की मानसिक स्थिति को कैसे प्रभावित करता है। उन्होंने खुलासा किया कि वह अंधेरे में गाने के अवसर का उपयोग करते हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि एक इंसान को हफ्तों तक न देखना रोगी की मानसिक स्थिति को कैसे प्रभावित करता है। उन्होंने खुलासा किया कि वह अंधेरे में गाने के अवसर का उपयोग करते हैं। 

आपको बता दें अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। चारो इस समय मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन