1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, लिखा-खामोशी की तह में छुपा लो सारी...

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, लिखा-खामोशी की तह में छुपा लो सारी...

 Published : Jul 22, 2020 11:58 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 11:58 pm IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह खुद कार्टून के रूप में तीन अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन अस्पताल में रहकर खुद को यूं रख रहे हैं मजबूत, शेयर किया पोस्ट- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन अस्पताल में रहकर खुद को यूं रख रहे हैं मजबूत, शेयर किया पोस्ट Image Source : INSTAGRAM/AMITABH BACHCHAN

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद नानावती अस्पताल  में एडमिट हुए हैं। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अमिताभ बच्चन अपने स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहते हैं। वह अधिकतर सोशल मीडिया में फैंस को शुक्रिया कहने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित करने के लिए कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं।  एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया। जिसे पढ़कर हर किसी के अंदर आत्मविश्वास भर देगा।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह खुद कार्टून के रूप में तीन अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बिग बी लिखते हैं,  'खामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनें को, शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता..!!'

अमिताभ बच्चन ने दुआओं के लिए हाथ जोड़कर फैन्स का जताया आभार

आत्मविश्वास से भरपूर ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है।  इसके साथ ही वह अपने अनुसार कमेंट भी कर रहे हैं। 

इस पोस्ट से पहले अमिताभ बच्चन ने अपने पिता और मशहूर लेखक डॉ. हरिवंश राय बच्चन को याद करते भावुक हो गए। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। 

अमिताभ बच्चन के पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता को पोलैंड की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ा गया है। बिग बी ने इसका एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मेरी आंखें नम हैं। पोलैंड के व्रोक्लो को यूनेस्को ने सिटी ऑफ लिटरेचर अवॉर्ड से सम्मानित किया.. आज उन्होंने यहां बाबूजी की मधुशाला का पाठ हुआ, जिसे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने छत पर चढ़कर सुनाया। वे संदेश दे रहे हैं कि व्रोक्लो का शहर हरिवंश राय बच्चन का शहर है।"

इस वजह से अमिताभ बच्चन और कादर खान की दोस्ती में आ गई थी दरार

बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने प्रशंसकों के प्यार से अभिभूत हैं, जो कोविड-19 के साथ उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनके लिए निरंतर दुआएं कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन