1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी 52 साल पुरानी तस्वीर, यूजर्स बोले : सोनू सूद की तरह दिख रहे

अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी 52 साल पुरानी तस्वीर, यूजर्स बोले : सोनू सूद की तरह दिख रहे

 Published : Jul 18, 2021 02:19 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 02:33 pm IST

अमिताभ बच्चन की ये फोटो 1969 की है। उन्होंने जैसे ही इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, वो वायरल हो गई।

amitabh bachchan shares 52 old year pic of look test for Reshma aur Shera film fans says you look li- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी 52 साल पुरानी तस्वीर, यूजर्स बोले : सोनू सूद की तरह दिख रहे   Image Source : INSTAGRAM: AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी करीब 52 साल पुरानी एक फोटो शेयर की है। ये तस्वीर एक फिल्म की शूटिंग के लिए लुक टेस्ट की है। हालांकि, उनकी इस फोटो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि वो सोनू सूद की तरह दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। 

अमिताभ बच्चन ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'रेशमा और शेरा' फिल्म के लिए मेरा लुक टेस्ट.. 1969.. मैं वाकई में सेलेक्ट हो गया था।'

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर खुद सोनू सूद ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं, ज्यादातर यूजर्स ने लिखा कि अमिताभ बच्चन सोनू सूद की तरह दिखाई दे रहे हैं। 

अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर सोनू सूद और अन्य यूजर्स के कमेंट
Image Source : INSTAGRAM अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर सोनू सूद और अन्य यूजर्स के कमेंट

सोनू सूद के अलावा अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर उनकी नातिन नव्या नंदा, रणवीर सिंह, सिद्धांत कपूर सहित अन्य सेलेब्स ने भी कमेंट किया है।

उनके अपने काम की बात करें तो, अभिनेता के पास वर्तमान में ब्रह्मास्त्र, चेहरे, झुंड, मे डे, अलविदा और हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न का रीमेक है, इसके अलावा प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्में भी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन